पन्ना: महुआ बीनने गए 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, पालधरा गांव में मातम!
Panna, Panna | Apr 6, 2026 पन्ना के बृजपुर में महुआ के पेड़ पर 9वीं के छात्र दीपेश आदिवासी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार को परिजनों के साथ महुआ बीनने गया दीपेश शाम को लापता हो गया था, जिसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है।