घोरावल: सरवट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, अपने कच्चे घर में गमछे के सहारे बड़ेर से झूल रहा था शख्स
बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सरवट गांव में बच्चा लाल के कच्चे मकान के एक कमरे में उसका पुत्र विकास (18) गमछा के सहारे मृत स्थिति मे लटक रहा था। सूचना पर वहाँ पहुंच कर उसे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।