कहरा: सहरसा स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Kahara, Saharsa | Jul 12, 2025 सहरसा स्टेडियम परिसर में होमगार्ड का शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी जयकुमार धराया जो बिजेंद्र कुमार के जगह पर दक्षता परीक्षा देने आया था। ऊंचाई एवं सीना माप के दौरान जन्मतिथि देखने पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपनी गलती कबूल किया। इस बावत मौजूद दंडाधिकारी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।