बीकानेर: केंद्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में जल्द शुरू होंगी 75 हाईटेक ई-बसें, शहर को मिलेगी आधुनिक परिवहन सुविधा
बीकानेर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जल्द ही 75 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति में कुल 125 बसें शामिल हैं, जिनमें पहले चरण में 75 बसें चलाई जाएंगी। ई-बसों से शहर में प्रदूषण और ध्वनि कम होगी तथा यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक सुविधा मिलेगी। बसों में जीपीएस, सीसीटीवी, ऑटोमेटिक