गुमला: बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार
Gumla, Gumla | Jun 21, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बसिया के लोंगा गांव निवासी आकाश साहू उर्फ बजरंग की बरात कुम्हारिया गांव गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद सुबह बराती अपने गांव लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन अलग वाहन में सवार थे जबकि एक ब्रेजा कार में दूल्हे के पिता सहित 5 लोग सवार थे।