सिलवानी: पुलिस ने बोलेरो से ले जाई जा रही 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार
रायसेन। जिले की बम्होरी पुलिस ने बोलेरो जीप से अवैध रूप से परिवहन के ले जाई जा रही 23 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की हे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP 04 EB 2352 से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।