चित्तौड़गढ़: BJP कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में अगले 2 महीने के अभियान से कराया अवगत
भाजपा अगले दो महीने तक जिले में विशेष अभियान चलाएगी। जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मिठूलाल जाट की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। जिला मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि महामंत्री रघु शर्मा ने विभिन्न अभियानों के संबंध में जानकारी प्रदान की।