चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की राज्यस्तरीय खेलकूद- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में आगाज हो गया। समग्र शिक्षा और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 7 संभागों की 1500 से अधिक बालिकाये भाग ले रही है। जिला परिषद सीईओ धायगुडे स्नेहल नाना ने लोकसभा चुनाव में मतदान का संकल्प दिलाया।