रामपुर: HCRS हॉस्पिटल में इनर व्हील क्लब ऑफ रामपुर द्वारा डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Rampur, Rampur | Jul 5, 2026 एचसीआरएस हॉस्पिटल में रविवार को दोपहर एक बजे इनर व्हील क्लब रामपुर द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित टीम का कार्यभार गृहण कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यकारिणी के गठन के बाद डाक्टर्स डे के उपलक्ष्य में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हर्षिता पूठिया को निवर्तमान अध्यक्ष प्रीती कपूर ने कॉलर पहनाकर सम्मानित किया।