मनोहरथाना: पछेटा रोड़ पर ट्रैक्टर से गिरने से 43 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
बांरा जिले के सिधपुरी निवासी सुजान सिंह बंजारा मनोहर थाना क्षेत्र में रहकर भूसे बेचने का कार्य कर रहा था। पछेटा गौशाला में भुसा खाली कर वापस आते समय चालक द्वारा तेज गति से ट्रैक्टर चलाने के कारण चंदीपुर व पछेटा के बीच पुलिया के समीप वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहियों में आने से उसकी मोत हो गई ।शव का मनोहरथाना सीएचसी में पीएम कराया गया।