गुना नगर: गड़ला गिर्द में मारपीट के बाद आदिवासियों ने जमीन पर कब्जा करने के लगाए आरोप, कलेक्टर को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार
गुना में बजरंगगढ़ थाना के गडला गिर्द गांव के सहरिया आदिवासियों ने 16 जून को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आरोप है गांव में पारदी बदमाश मारपीट करने के बाद अब जमीनों पर कब्जा कर रहे है। कलेक्टर से न्याय की मांग कर कहा, सीमांकन किया जाए हमारी जमीन निकलती है तो हमें दो, उनकी निकलती है तो उन्हें दी जाए। दबंग बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही और सुरक्षा की मांग की है।