जगदीशपुर: बरारी पुलिस ने फायरिंग मामले में एक और मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया, देसी कट्टा बरामद
बरारी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कांड में संलिप्त एक और मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। इसकी जानकारी शनिवार को करीब पांच बजे दी गई है।