कौंच: घमूरी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक चलाते समय झपकी आने से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर
Konch, Jalaun | May 11, 2026 कोंच में सोमवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम घमूरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, बाइक चला रहे करीम खान को चलते समय झपकी आ गई, जिससे हादसा हुआ। दोनों मध्य प्रदेश के दबोह से अपने गांव बरथरा लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल रेफर कर दिया है।