इंदरगढ़: सेवढ़ासनकुआ धाम सिंध नदी से मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सेवढ़ा के सनकुआ धाम सिंध नदी घाट पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और तहसीलदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेंद्र जाटव और थाना प्रभारी सुनील बनौरिया मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन टीम की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।