मेरठ: कंकरखेड़ा में इंस्पेक्टर ने शादी को अशुभ बताकर पत्नी से लिया तलाक, दोबारा शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, मुकदमा दर्ज
Meerut, Meerut | Mar 27, 2026 मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर पर अपनी पत्नी को शादी अशुभ बताकर तलाक के लिए राजी करने, फिर दोबारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। महिला की शिकायत पर कंकरखेडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।