मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से हल किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे। जिला कलेक्टर के द्वारा हाल ही में बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को हल करने में पूरी गंभीरता रखी जाए।