रामनगर: ललिता किन्नर के घर से चोरी करने वाले नौकर को रामनगर पुलिस ने पुराने हाईवे के पास से किया गिरफ्तार, नगदी और जेवरात बरामद
लोधौरा स्थित ललिता किन्नर के घर से चोरी करने वाले नौकर गोलू उर्फ बिछी निवासी आशा खेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के कब्जे से 625300 नगद और आभूषण बरामद हुए हैं। किन्नर की गैर मौजूदगी में नौकर के द्वारा उनके घर में चोरी की गई थी। रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।