रायगढ़: चिराईपानी हादसे की जांच करने पहुंची कांग्रेस टीम, कंपनी की लापरवाही से गई गर्भवती महिला की जान, 2 करोड़ मुआवजे की मांग
चिराईपानी स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी की दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में कांग्रेस की गठित 6 सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को घटना स्थल पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों, घायलों और स्थानीय लोगों से चर्चा की।