मड़ियाहू: पिपरिया गांव में 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र की नेवढ़िया ग्रामसभा के पिपरिया गांव में 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी अमृतलाल पटेल ने सड़क चौड़ीकरण और माटी कार्य पूरा होने के बाद परियोजना की शुरुआत कराई। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां कम होंगी।