राजगीर: राजगीर अनुमंडल मुख्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने चलंत लोक अदालत का आयोजन किया
Rajgir, Nalanda | Nov 21, 2024 राजगीर अनुमंडल मुख्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरूवार की दोपहर करीब 12.15 बजे चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस चलंत लोक अदालत में सुलह-समझौते के तहत 159 मामले निबटाये गये. इस दौरान राजगीर अनुमंडल के राजगीर, सिलाव, बेन, गिरियक, कतरीसराय प्रखण्ड के अलावे नालंदा, छबिलापुर और पावापुरी थाना क्षेत्र के मामलों का निष्पादन किया गया.