राजगीर: राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में विश्व धरोहर सप्ताह का हुआ शुभारंभ
Rajgir, Nalanda | Nov 19, 2024 राजगीर स्थित अजातशत्रु के किला मैदान में मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे आयोजित समारोह में विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ किया गया. विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ सांसद कौशलेंद्र कुमार, पुरातत्व अधीक्षक डॉ. सुजीत नयन समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मगध का साम्राज्य सबसे शक्तिशाली व गौरवशाली था.