मनोहरथाना: चंदीपुर में लोधा समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, विधायक ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया
अखिल भारतीय लोधा समाज उप-संस्था चंदीपुर के तत्वावधान एवं बावड़ी के बालाजी के संरक्षण में रविवार, 26 अप्रैल को 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन में 11 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे। क्षेत्र में पहली बार दिन के समय आयोजित हुए । विधायक गोविंद रानिपुरिया सम्मेलन स्थल में पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।