जबलपुर: CM के दौरे से पहले NSUI नेता अनुराग शुक्ला नजरबंद, काले झंडे दिखाने की योजना पर पुलिस ने घमापुर थाने में रखा
जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। NSUI छात्र नेता अनुराग शुक्ला को घमापुर थाना पुलिस ने आज रविवार 12 बजे उनके घर से नजरबंद कर दिया। बाद में पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। अनुराग सीएम को काले झंडे दिखाने के साथ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से कुलपति को हटाने की मांग कर रहे थे।