बजाग: ग्राम पंचायत कार्यालय बजाग में साइबर क्राइम को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Bajag, Dindori | Jul 5, 2026 डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत कार्यालय बजाग में साइबर क्राइम को लेकर पुलिस ने रविवार सुबह 11:30 बजे जागरूकता अभियान चलाया । दरअसल बजाग पुलिस ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए मोबाइल चलाते समय सावधान और सतर्क रहने का संदेश दिया । जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बजाग पुलिस के जवान मौजूद रहे ।