बिसौली: फैजगंज बेहटा थाने में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 98 पुलिसकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य चेकअप
Bisauli, Budaun | Jun 19, 2026 फैजगंज बेहटा थाना परिसर में शुक्रवार को 2 बजे करीब प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाने में तैनात 98 पुलिसकर्मियों, होमगार्डों एवं रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने सभी कर्मियों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), नेत्र परीक्षण सहित अन्य आवश्यक जांचे की गईं।