आरोन: गोविंदपुर पुलिया के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच जारी
आरोन थाना के गोविंदपुर गांव के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। 7 जुलाई को दर्ज मामले में रामपुर निवासी सोनू अहिरवार ओर नर्मदा प्रसाद बीते रोज पेट्रोल लेने जा रहा था। गोविंदपुर पुलिया के पास सामने से स्कूटी ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को आरोन अस्पताल में लाया गया, सोनू अहिरवार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।