टांटोटी: बड़ली गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक प्रशासन के आश्वासन पर 8 घंटे बाद टंकी से नीचे उतरा, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Tantoli, Ajmer | May 10, 2026 बड़ली गांव में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक 8 घंटे बाद रविवार को दोपहर करीब 2 बजे नीचे उतरा है।भीषण गर्मी में सिविल डिफेन्स टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी को परेशान होना पड़ा।तेजेंद्र सिंह से समझाइश कर सुरक्षित नीचे उतारा,14 मई को अतिक्रमण हटाने का उसे आश्वासन दिया गया है।तेजेंद्र सिंह की तीसरे दिन जारी भूख हड़ताल को भी तुड़वा दी।