दतिया: नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कलेक्ट्रेट में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
Datia, Datia | Jun 18, 2026 स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती एवं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, गरीब एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई.