शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में बड़े भाई के पैसों की चोरी करने वाले सगे छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली।इंदार थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि 10 दिसंबर 2025 को फरियादी मुकेश कुशवाह निवासी इंदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।कि उसके घर में रखे बक्से से 2 लाख रुपये रात में अज्ञात चोर चोरी करके लेगए।