मुरैना नगर: मुरैना वनरक्षक हत्याकांड: देवरी-चंबल बेल्ट में रेत माफिया पर शिकंजा, सोनू चौहान रिमांड पर, 7 टीमें कर रहीं दबिश
मुरैना के वन रक्षक हत्याकांड में पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए भाजपा नेता सोनू चौहान को जिला कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में चालक विनोद कोरी और ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सात टीमें यूपी और राजस्थान में दबिश दे रही हैं। पोर्सा में अवैध रेत से भरा डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है।