शामली: शामली के कसेरवा कला गांव में किसान के नलकूप पर दूसरी बार हुई चोरी
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कसेरवा कला निवासी आर्यन चौहान ने बताया कि उनके पिता किसान है और उनके नलकूप से अज्ञात चोर 8 से 10 हजार का कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक चोरी की घटना पिछले साल भी हुई थी। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस को चोरी के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।