झांसी: समाधान कार्यालय में सदर विधायक से मिले मिक्सचर मशीन मालिक, कहा- ट्रैक्टर से मशीन ले जाते हैं तो आरटीओ काट देते हैं चालान
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 झांसी में यातयात नियमों का उलंघन करने वालों पर परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में ट्रैक्टर से बिल्डिंग निर्माण में उपयोग होने वालीं मिक्सचर मशीनों के भी चलान हुए हैं। लेकिन इन चालानों को मशीन मालिक गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग उनका उत्पीड़न कर रहा है। इसको लेकर वह विधायक से भी मिले।