झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुरू होंगे फ्रैंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2025 बीयू में शिक्षा सत्र 2025-26 से फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। दोनों कोर्स को शुरू करने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिस पर आगामी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लगेगी। बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीयू पहली बार विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा।