पूरनपुर: नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 35 चालान किए गए, ₹16,300 जुर्माना वसूला गया
पूरनपुर नगर क्षेत्र में गुरुवार व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत कोतवाली रोड से हुई और यह पकड़िया, मेन बाजार, राधा माधव, स्टेशन चौराहा, शेरपुर क्रॉसिंग एवं सीमेंट रोड होते हुए पुनः कोतवाली तक संचालित किया गया। इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई में 35 दुकानदारों के चालान किए गए।