भीलवाड़ा: रुक्मिणी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर कार्य के दौरान क्रेन गिरने से महिला मजदूर की मौत, शव रखकर मुआवजे की मांग
भीलवाड़ा शहर के रुक्मिणी कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां काम के दौरान क्रेन गिरने से महिला मजदूर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन व लोग मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला का शव घटनास्थल पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।