कटंगी: शहर में आवारा मवेशियों से जनता परेशान, जनपद पंचायत के सामने धूल खा रहा पशु वाहन
कटंगी शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी अब आम बात हो गई है। सिनेमा चौक से लेकर बस स्टैंड और सब्जी मंडी तक हर जगह गाय‑बैल का जमघट दिखाई देता है। जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही हादसों में इजाफा हुआ है और जनता परेशान। शाम ढलते ही जब बाजारों में भीड़ बढ़ती है, तब सड़कों पर बैठे मवेशी सबसे बड़ा खतरा बन जाते हैं। कई बार वाहन चालक अचानक सामने आए पशु से टकर