पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, वोट के लिए भाजपा के लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वोट के लिए भाजपा के लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है।