पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना इलाके में 50 लाख के स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में 50 लाख के स्मैक के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी का नाम राहुल कुमार है। पूछताछ में गैंग में शामिल सदस्यों के बारे में पता चला है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी सेंट्रल भरत सोनी ने इसकी पुष्टि की है।