पटना ग्रामीण: गुलजारबाग गुमटी के पास से एक स्मैक तस्कर को 815.8 ग्राम स्मैक के साथ किया गया गिरफ्तार
सिटीएसपी ईस्ट भरत सोनी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर की गई कार्यवाही में आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गुमटी के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 815.8 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 86800 रुपए नगद एवं एक मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।