गुरारू: डबूर पैक्स चुनाव: प्रचार थमा, अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में, 3 जून को मतदान
Guraru, Gaya | Jun 1, 2026 प्रखंड के डबूर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी सोमवार शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार थमने के साथ शांत हो गई। आगामी 3 जून को होने वाले मतदान को लेकर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ पाण्डेय, उपेंद्र यादव एवं धनंजय सिंह चुनाव मैदान में हैं।