पन्ना: पन्ना में पुलिस ने ₹2 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Panna, Panna | Aug 1, 2026 पन्ना जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। अमानगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बायपास तिराहे से तस्कर रूज्जन सिंह पारधी को धर दबोचा। आरोपी के पास से 4 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2 लाख है। पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।