भिनाय: भिनाय में विवादित अवैध निर्माण मामले को लेकर ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन हुआ
Bhinay, Ajmer | May 5, 2026 ग्राम पंचायत भिनाय में इमाम चौक में मालनियों के चौक जाने वाले रास्ते पर हुए अवैध निर्माण करने के मामले में मंगलवार दोपहर 1 बजे फैसला लिया है।वार्ड सदस्यों और प्रशासक की बैठक हुई।बैठक के बाद अतिक्रमी को बुलाया गया,उसे आदेश दिया गया वह अपने स्तर पर अवैध निर्माण अतिक्रमण हटा ले।ऐसा नहीं करने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।विकास अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई थी।