घुवारा: घुवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरे सड़क के गड्ढे, लोगों को मिली राहत
घुवारा नगर में लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों से आमजन परेशान थे। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों आगे आए।