बेगूसराय: बेगूसराय में शादी समारोह में चली गोली, टेंट में काम कर रहे एक युवक के पैर में लगी गोली
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में, एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान टेंट पंडाल में काम कर रहे एक मजदूर को गोली लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो की संख्या में आए बदमाश अचानक, भीड़ में शामिल हुए,