बेरमो: फुसरो में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Bermo, Bokaro | Jun 2, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार में चेन छिनतई की घटना मंगलवार को सामने आई है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि कश्मीर क्लॉथ स्टोर के पास मेन रोड पर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी और तेजी से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश भाग निकले।