बहराइच: बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सुनाई तीन साल की करावास की सजा
बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नबालिग से दुष्कर्म मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 3 साल कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना वर्ष 2020 में थाना सुजौली क्षेत्र में हुई थी जब नाबालिग शौच के लिए खेत में गई थी तभी उसके साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।