पटना ग्रामीण: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार के जिलों में इन दिनों लू जैसी स्थिती बनी हुई है. दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले में बारिश की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग की माने तो, आज इन जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है.