मंझनपुर: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को समय 7 बजे कौशाम्बी पुलिस लाइन में परंपरागत शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया तथा सभी को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द पर पहुंचकर गार्द की सलामी ली है।