लाडपुरा: महंत देवानंद हत्याकांड: मर्डर की साजिश में शामिल पुरातत्व विभाग के कर्मचारी को सस्पेंड किया गया
Ladpura, Kota | Jun 20, 2026 कोटा के चर्चित महंत देवानंद हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले में साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के कर्मचारी महावीर पारेता को विभाग ने निलंबित कर दिया। पुलिस जांच में उसकी हत्या की साजिश में शामिल होने का खुलासा होने के बाद ये कार्रवाई की। विभाग ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निलंबन आदेश जारी कर दिए।