होशंगाबाद नगर: नेहरू पार्क के पास चौपाटी के दुकानदारों ने नाली पर किया अतिक्रमण, पार्क में भरा रहा नाली का दूषित पानी #Jansamasya
नेहरू पार्क के बाहर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्क के मुख्य गेट के पास चौपाटी के दुकानदारों द्वारा नाली पर सीमेंट का निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने से नाली का पानी निकलना बंद हो गया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे के बाद भी स्थिति यह रही कि नाली में जमा कचरा सड़ रहा है और दूषित पानी वापस पार्क परिसर में भरने लगा है।